Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में अगले हफ्ते तक बारिश के आसार

दक्षिण बंगाल में मानसून ने ज़ोरदार तरीके से दस्तक दी है, और इसके साथ ही कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया

20 Jun 2025

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में अगले हफ्ते तक बारिश के आसार

दक्षिण बंगाल में मानसून ने ज़ोरदार तरीके से दस्तक दी है, और इसके साथ ही कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह से ही कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के इस सक्रिय दौर में दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले बुधवार तक लगातार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कभी हल्की, तो कभी मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में समुद्र से सटे जिलों में बारिश का असर और अधिक गहरा हो सकता है।

इसके साथ-साथ कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। इस मौसम परिवर्तन का सीधा असर तापमान पर भी पड़ा है। बीते कुछ दिनों की अपेक्षा अब दिन और रात दोनों समय का तापमान कुछ डिग्री घट गया है, जिससे आम लोगों को गर्मी से बड़ी राहत महसूस हो रही है। उमस में भी काफी कमी देखी जा रही है। कोलकाता की बात करें तो शहर में शुक्रवार सुबह से ही बादलों की घनी चादर फैली रही। दिनभर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, और आने वाले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है।

बारिश के इस दौर ने महानगर की भागदौड़ भरी ज़िंदगी को थोड़ी देर के लिए भिगो जरूर दिया, लेकिन इससे मौसम बेहद सुहावना हो गया है। दक्षिण बंगाल के अलावा उत्तर बंगाल में भी मानसून ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले सप्ताह के मध्य तक दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, कोचबिहार, अलीपुरद्वार और उत्तर दिनाजपुर जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ तेज़ हवाओं का असर बना रहेगा।

मानसून की यह रफ्तार जहां किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आई है, वहीं लोगों के लिए यह सतर्कता का समय भी है। तेज़ बारिश और आंधी-तूफान से जलजमाव या पेड़ गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अगले हफ्ते तक बारिश के आसार
दक्षिण बंगाल में मानसून ने ज़ोरदार तरीके से दस्तक दी है, और इसके साथ ही कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News